भुवनेश्वर कुमार को BCCI ने ग्रेड A में रखा, गंभीर और युवराज बाहर
Advertisement

भुवनेश्वर कुमार को BCCI ने ग्रेड A में रखा, गंभीर और युवराज बाहर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को गौतम गंभीर और युवराज सिंह को सालाना ‘ग्रेडेड रिटेनरशिप’ से बाहर कर दिया जबकि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड ए में रखा गया है। बीसीसीआई ने हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान को भी करार नहीं दिए हैं।

भुवनेश्वर कुमार को BCCI ने ग्रेड A में रखा, गंभीर और युवराज बाहर

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को गौतम गंभीर और युवराज सिंह को सालाना ‘ग्रेडेड रिटेनरशिप’ से बाहर कर दिया जबकि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड ए में रखा गया है। बीसीसीआई ने हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान को भी करार नहीं दिए हैं।

एलीट ग्रुप में पिछले साल के चार क्रिकेटरों को ही बरकरार रखा गया हैं। इनमें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान विराट कोहली, वनडे विशेषज्ञ सुरेश रैना और आफ स्पिनर आर अश्विन शामिल हैं। पिछले साल ग्रेड ए में पांचवें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जो रिटायर हो चुके हैं। उनकी जगह भुवनेश्वर ने ली।

ग्रुप ए के क्रिकेटरों को बीसीसीआई से एक करोड़ रूपये रिटनेरशिप फीस मिलती है। पिछले साल गंभीर और युवराज ग्रुप बी में थे लेकिन लगातार खराब फार्म के कारण उन्हें आज जारी सूची में जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और इस साल बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाले भुवनेश्वर ग्रुप ए में आने के हकदार थे। ग्रुप बी में मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं जबकि अंबाती रायुडू को भी इस ग्रुप में प्रमोट किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे को भी ग्रुप बी में जगह मिली है। जम्मू कश्मीर के हरफनमौला परवेज रसूल को ग्रुप सी में रखा गया है। बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी भी इसी ग्रुप में हैं। पंकज सिंह, मोहित शर्मा और वरूण आरोन भी ग्रुप सी में हैं।

ग्रेड ए : एम एस धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार

ग्रेड बी : प्रज्ञान ओझा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू और मोहम्मद शमी।

ग्रेड सी : अमित मिश्रा, वरूण आरोन, रिधिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज सिंह, आर विनय कुमार, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, मनोज तिवारी, राबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और के एल राहुल।

 

Trending news