बर्न्‍स और वार्नर के शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने विशाल बढ़त बनाई
Advertisement

बर्न्‍स और वार्नर के शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने विशाल बढ़त बनाई

जो बर्न्‍स ने तीन गेंदों में दो छक्कों की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जबकि डेविड वार्नर ने लगातार दूसरा शतक जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को विशाल बढ़त दिला दी।

ब्रिसबेन : जो बर्न्‍स ने तीन गेंदों में दो छक्कों की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जबकि डेविड वार्नर ने लगातार दूसरा शतक जड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को विशाल बढ़त दिला दी।

अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे बर्न्‍स ने स्पिनर मार्क क्रेग को दो छक्के लगातर शतक पूरा किया। खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 503 रन की बढ़त बना ली थी। दूसरी पारी में उसने चार विकेट पर 264 रन बना लिये। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर चार विकेट पर 556 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाये थे। उस्मान ख्वाजा नौ और एडम वोजेस एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

बर्न्‍स ने 123 गेंद में 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से 129 रन बनाये। वहीं वार्नर ने 116 रन की पारी खेली। यह पहली बार हुआ है कि सलामी जोड़ी ने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 150 रन से अधिक की साझेदारी की।

इस टेस्ट का यह चौथा शतक था। इससे पहले वार्नर (163) और ख्वाजा (174) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (140) शतक बना चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 317 रन पर ऑउट कर दिया था। विलियमसन ऑउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। 

Trending news