VIDEO: साक्षी की B'day पार्टी के दौरान हार्दिक ने बालों में लगाया गुलाब, गाया चन्ना मेरेया
Advertisement

VIDEO: साक्षी की B'day पार्टी के दौरान हार्दिक ने बालों में लगाया गुलाब, गाया चन्ना मेरेया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की मुंबई बर्थडे पार्टी में हार्दिक पांड्या ने जमकर मस्ती की. 

हार्दिक पांड्या ने साक्षी धोनी की बर्थडे पार्टी में जम कर धमाल मचाया. (फोटो: Instagram)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में अपनी पत्नी साक्षी धोनी सोमवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं हैं. दो दिन पहले ही माही ने अपनी पत्नी का बर्थडे मंबई में सेलिब्रेट किया जिसमें टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, सोफी चौधरी सहित कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हईं. एमएस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 में शामिल नहीं किया था. 

  1. धोनी ने मनाया मुंबई में साक्षी का जन्मदिन
  2. दो दिन पहले ही किया बर्थडे सेलिब्रेट
  3. हार्दिक पांड्या ने भी की पार्टी में जमकर मस्ती

अपने दोस्तों के साथ उनका बर्थडे मनाया. साक्षी का केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके साथ ही बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर की गईं. इनमें साक्षी सहित उनके दोस्तों ने जमकर मस्ती की और मिलकर गाने भी गाए.

पार्टी में हार्दिक पांड़्या ने भी जमकर मस्ती की और साक्षी के लिए चन्ना मेरेया गाना भी गाया. हार्दिक के साथ कबीर बाहिया भी माइक पर यह गाना गाते दिखे. हार्दिक ने अपने कान में गुलाब का फूल भी लगा रखा था. साक्षी ने भी हार्दिक साथ दिया. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Channa mereya  V.c-@msdhoni.addicted

A post shared by M.S Dhoni⏺️ (@ms.mahi7781) on

साक्षी और उनकी सहेलियों ने गाना भी गाया. सभी सहेलियों ने गोला बनाकर क्रॉस में एक दूसरे के हाथ पकड़े और गाना गाया. साक्षी इस बीच अपनी सहेलियों को निर्देश देती दिखीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Smile and Masti 

A post shared by M.S Dhoni⏺️ (@ms.mahi7781) on

साक्षी ने गाना भी गाया. 

इस अंदाज में केक काटा साक्षी ने

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Birthday, Sakshi Dhoni  . . Don't miss @hardikpandya93 in the end!! 

A post shared by mahi7781 (@offl_mahifan) on

जीवा ने की डांस स्टेज की ऐसे मस्ती

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

My cutie pie  is there ..... #zivadhoni #sakshidhoni #msdhoni

A post shared by MDHONI (@zivasakshidhoni) on

सिगार पीते नजर आए हार्दिक
इसके अलावा केक काटने का  वीडियो शेयर किया गया .जिसमें टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हार्दिक माही के पीछे खड़े हैं वे मुंह में सिगरेट जैसी चीज पकड़े दिखे. इसके बाद हार्दिक झुके और उनका मुंह तो दिखाई नहीं दिया, लेकिन उसके पास से धुंआ निकलता दिखाई जरूरत दिया. फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि वे सिगार पी रहे थे. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cake cutting  #SakshiDhoni #Msdhoni

A post shared by sakshi singh dhoni (@sakshi.dhoni_) on

हार्दिक चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गई जो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. पार्टी में सिंगर जस्सी गिल, पूर्णा पटेल भी शामिल हुए थे.

Trending news