युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करेगा एवरेस्ट विजेता खिलाड़ी
Advertisement

युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करेगा एवरेस्ट विजेता खिलाड़ी

देश को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने की मुहिम चलाने वाले गैर सरकारी संगठन (स्वस्थ्य भारत अभियान) के साथ एवरेस्ट विजेता नरिन्द्र सिंह भी जुड़ गए हैं। नरिन्द्र सिंह को संस्था का ब्रांड एबेंसडर मनोनित किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह ने नरिन्द्र सिंह के संस्था से जुड़ने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि नरिन्द्र सिंह जैसे जाबांज खिलाड़ी के संस्था से जुड़ने से देश के युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आएगी। 

युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करेगा एवरेस्ट विजेता खिलाड़ी

नई दिल्ली: देश को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने की मुहिम चलाने वाले गैर सरकारी संगठन (स्वस्थ्य भारत अभियान) के साथ एवरेस्ट विजेता नरिन्द्र सिंह भी जुड़ गए हैं। नरिन्द्र सिंह को संस्था का ब्रांड एबेंसडर मनोनित किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह ने नरिन्द्र सिंह के संस्था से जुड़ने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि नरिन्द्र सिंह जैसे जाबांज खिलाड़ी के संस्था से जुड़ने से देश के युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आएगी। 

गौरतलब है कि स्वस्थ्य भारत अभियान देश में जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने और महंगी दवाओं की एमआरपी कम करने के लिए पिछले काफी वक्त से जागरुकता अभियान चला रहा है। वहीं, संस्था के ब्रांड एबेंसडर मनोनित होने के बाद नरिन्द्र सिंह का कहना है कि बीमारियां आज की तारीख में वैश्विक समस्या है। इसके लिए सबको साथ मिलकर लड़ना होगा। गौर हो कि नरिन्द्र सिंह ने साल 2011 में एवरेस्ट पर तिरंगा झंडा लहराया था। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए माउट एवरेस्ट बेस कैंप से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल से  11,906 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

 

Trending news