फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का आधिकारिक शुभंकर जारी
Advertisement

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का आधिकारिक शुभंकर जारी

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 के शुरू में होने में अब जबकि 238 दिन बचे हैं, आज यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर ‘खेलियो’ को जारी किया गया। 

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का आधिकारिक शुभंकर जारी

नई दिल्ली : फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 के शुरू में होने में अब जबकि 238 दिन बचे हैं, आज यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर ‘खेलियो’ को जारी किया गया। 

इस रंगारंग समारोह में खेल मंत्री विजय गोयल, स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन और एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे। इसमें फीफा अंडर-17 विश्व कप के ‘खेलियो’ नाम का शुभंकर जारी किया गया जो कि एक चित्तीदार तेंदुआ है। चित्तीदार तेंदुआ लुप्तप्राय जानवर है जो मुख्य रूप से हिमालय की तलहटी और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। 

खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि यह भारत में अब तक की किसी खेल प्रतियोगिता का सबसे यादगार शुभंकर होगा। खेलियो युवा, जीवंत, उत्साह से भरा और हमारे देश का सही में प्रतिनिधित्व करता है। वह बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने में मदद करेगा।’ 

पटेल ने कहा, ‘खेलियो को विश्व के सामने आधिकारिक शुभंकर के रूप में पेश करना प्रतियोगिता के लिये हमारा एक और बड़ा कदम है। भारत में 2017 में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्रतीक के रूप में वह टूर्नामेंट को बढ़ावा देने के लिये पूरे देश का दौरा करेगा तथा बच्चों और प्रौढ़ों को प्रेरित करेगा।’

Trending news