विश्व कप 2015: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से रौंदा
Advertisement

विश्व कप 2015: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से रौंदा

शिखर धवन की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 307 रन बनाए थे।

विश्व कप 2015: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से रौंदा

मेलबर्न : शिखर धवन की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच में आज यहां दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और कहा, आप ने हमें गौरवान्वित किया। इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 307 रन बनाए थे। धवन ने 146 गेंद में 137 रन बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 60 गेंद में 79 रन की पारी खेली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में उसका सर्वाधिक स्कोर 296 रन था जो 2011 में उसने नागपुर में बनाया था।

मैच का ताजा हाल जानने के लिए लाइव स्कोर पर क्लिक करें-

LIVE SCORE

डैथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और आखिरी 39 गेंद में भारत ने 46 रन बनाकर पांच विकेट गंवाए। धवन ने अपना 7वां वनडे शतक जड़ते हुए 16 चौके और दो छक्के लगाए। विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सर्वोच्च स्कोर है। धवन ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कार्डिफ में खेले गए मैच में इसी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था।

भारतीय शीषर्क्रम ने एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन किया। धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में शतक जमाने वाले कोहली ने 60 गेंद में 46 रन बनाए। लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने उन्हें शॉर्ट मिडविकेट पर फाफ डु प्लेसिस के हाथों लपकवाया।

रहाणे ने पाकिस्तान के खिलाफ नाकाम रहने का गम भुलाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 16.3 ओवर में 125 रन की साझेदारी की। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए।

धवन ने अपनी पारी में कई खूबसूरत स्ट्रोक्स लगाए। मेलबर्न वैसे भी उनका दूसरा घर है क्योंकि भारतीय टीम के साथ दौरे पर नहीं होने पर वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ यही रहते हैं। उन्हें 52 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब परनेल की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर हाशिम अमला ने उनका कैच टपकाया।

उन्होंने परनेल को ही चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद हेलमेट उतारकर बल्ला उपर उठाकर उन्होंने पंख की तरह हाथ फैलाते हुए इसका जश्न मनाया। धवन ने पहला छक्का स्टेन को लगाया जबकि दूसरा मोर्कल को जड़ा। रहाणे ने भी स्टेन को लांग आफ पर छक्का जड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के लिये स्टेन ने आखिरी ओवर में चार खाली गेंदें फेंकी। उन्होंने 10 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट लिया जबकि मोर्नी मोर्कल ने नौ ओवर में 59 रन देकर दो विकेट चटकाए। परनेल ने नौ ओवर में 85 रन देकर एक विकेट लिया।

पाकिस्तानी टीम विश्व कप में भारत के हाथों हार का सिलसिला नहीं तोड़ पाई लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी बार भाग्य उसका साथ देगा। इससे पहले 1992, 1999 और 2001 में उसे अपने इस प्रतिद्वंद्वी से हार का सामना करना पड़ा था। चाहे 1992 में पीटर कर्स्टन हो या 1999 में जैक कैलिस और 2011 में कैलिस और एबी डिविलियर्स, भारत को हमेशा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण हार झेलनी पड़ी।

टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जउेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहित शर्मा, अंबाती रायुडु, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल और स्टुअर्ट बिन्नी में से।

दक्षिण अफ्रीका:- एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डिकाक, फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, फरहान बेहारडीन, मोर्ने मोर्कल, डेल स्टेन, वर्नोन फिलैंडर, इमरान ताहिर, काइल एबट, रिली रोसो, एरोन फैंगिसो और वायने पर्नेल में से।

 

 

Trending news