भारतीय लड़कियों ने विश्व जूनियर स्क्वाश में फिनलैंड को हराया
Advertisement

भारतीय लड़कियों ने विश्व जूनियर स्क्वाश में फिनलैंड को हराया

भारत ने नीदरलैंड के आइंडहोवेन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में लड़कियों की टीम स्पर्धा में अच्छी शुरूआत करते हुए पहले दिन फिनलैंड को 3-0 से हराया।

नई दिल्ली : भारत ने नीदरलैंड के आइंडहोवेन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में लड़कियों की टीम स्पर्धा में अच्छी शुरूआत करते हुए पहले दिन फिनलैंड को 3-0 से हराया।

भारत को सातवीं वरीयता दी गई है और उसे पूल बी में अमेरिका (दूसरा वरीय), आस्ट्रेलिया (10वां वरीय) और फिनलैंड के साथ रखा गया है। भारत की ओर से अकांक्षा सालुंखे, हषिर्त ज्वांडा और आद्या आडवाणी ने अपने अपने मुकाबले जीते।

भारत आठवीं बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। भारत ने 2009 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी। भारत अगले दौर में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

Trending news