इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया
Advertisement

इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया

उन्हें भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जाता है लेकिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि ‘लिंग असमानता’ के कारण ‘इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है।’ सानिया ने महिला खिलाड़ी होने के कारण अपने करियर के दौरान आयी मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘हां, इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है। मेरा मानना है कि मुझे अपने करियर में अधिकतर विवादों का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मैं महिला हूं। यदि मैं पुरूष होती तो इनमें से कुछ विवादों से बच सकती थी।’

इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया

नई दिल्ली : उन्हें भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जाता है लेकिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि ‘लिंग असमानता’ के कारण ‘इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है।’ सानिया ने महिला खिलाड़ी होने के कारण अपने करियर के दौरान आयी मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘हां, इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है। मेरा मानना है कि मुझे अपने करियर में अधिकतर विवादों का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मैं महिला हूं। यदि मैं पुरूष होती तो इनमें से कुछ विवादों से बच सकती थी।’

सानिया को आज दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना दूत नियुक्त किया गया। वह महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिये अभियान चलाने और लिंग समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये इससे जुड़ी हैं। सानिया दक्षिण एशिया क्षेत्र की पहली महिला हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महिला के इतिहास में सदभावना दूत नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत में खेलों में अधिक महिलाओं को आना चाहिए। संस्कृति को बदलने की जरूरत है। सरकार इसमें शामिल हो रही है और मुझे लगता है कि इससे काफी चीजों में बदलाव हो रहा है। हमारे वर्तमान खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल महिला खेलों को बहुत बढ़ावा देते हैं और मैंने निजी रूप से यह देखा है।’

सानिया ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सरकार भी हमारे समाज में व्याप्त लिंग असमानता पर बात कर रही है और सचाई यह है कि वह इसको लेकर कुछ करने की कोशिश कर रही है जिससे पता चलता है कि यह कितना जरूरी है।’

उन्होंने कहा, ‘लिंग समानता का हम सभी को समर्थन करना चाहिए। कुछ इस बारे में बोलते हैं कुछ नहीं। मुझे इस पर बोलने के लिये चुना गया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन सभी बोलेंगे कि हम सब एक हैं और महिलाओं के साथ वस्तु की तरह व्यवहार नहीं किया जाएगा। मैं बदलाव लाने के लिये अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करूंगी।’

इस टेनिस स्टार ने इसके साथ ही कहा कि वह छह दिसंबर से शुरू होने वाले इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग : आईटीपीएल : में खेलने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज रात को रवाना हो रही हूं। मैं यहां से अभ्यास करने जाऊंगी और उसके बाद सीधे हवाई अड्डे जाऊंगी। मैं इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं आईटीपीएल में खेलने के लिये तैयार हूं।’

Trending news