सिल्‍वर गर्ल पीवी सिंधु और आंध्र के सीमए चंद्रबाबू नायडू मंच पर ही खेलने लगे बैडमिंटन- देखें वीडियो
Advertisement

सिल्‍वर गर्ल पीवी सिंधु और आंध्र के सीमए चंद्रबाबू नायडू मंच पर ही खेलने लगे बैडमिंटन- देखें वीडियो

रियो ओलम्पिक में रजत पदक हासिल कर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को विजयवाड़ा पहुंचीं और आज यहां आंध्र प्रदेश सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके कोच पुलेला गोपीचंद भी उनके साथ मौजूद थे। बाद में स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंधू और गोपीचंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच पर बैडमिंटन खेलते हुए भी देखा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग हौसलाआफजाई करते रहे।

फाइल फोटो: एएनआई ट्वीटर

विजयवाड़ा : रियो ओलम्पिक में रजत पदक हासिल कर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को विजयवाड़ा पहुंचीं और आज यहां आंध्र प्रदेश सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके कोच पुलेला गोपीचंद भी उनके साथ मौजूद थे। बाद में स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंधू और गोपीचंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच पर बैडमिंटन खेलते हुए भी देखा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग हौसलाआफजाई करते रहे।

देखें वीडियो:  

Trending news