श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में रणतुंगा भाईयों की शर्मनाक हार
Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में रणतुंगा भाईयों की शर्मनाक हार

श्रीलंका के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अजरुन रणतुंगा और उनके भाई निशांत को आज यहां देश के क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जबकि तिलंगा सुमतिपाल को अध्यक्ष चुना गया।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में रणतुंगा भाईयों की शर्मनाक हार

कोलंबो : श्रीलंका के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अजरुन रणतुंगा और उनके भाई निशांत को आज (रविवार) यहां देश के क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जबकि तिलंगा सुमतिपाल को अध्यक्ष चुना गया।

संसद के मौजूदा उपाध्यक्ष सुमतिपाल को आज (रविवार) कड़ी सुरक्षा के बीच खेल मंत्रालय में हुए श्रीलंका क्रिकेट के चुनाव में 88 वोट मिले। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी निशांत को अध्यक्ष पद की दौड़ में सिर्फ 56 वोट मिले। चुनाव के लिए मंत्रालय के परिसर के आसपास विशेष कार्यबल के सैनिकों को भी तैनात किया गया था।

मौजूदा जहाजरानी मंत्री और देश के एकमात्र एकदिवसीय विश्व कप विजेता कप्तान अजरुन जो भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जयंत धर्मदास के खिलाफ 22 वोट से हार का सामना करना पड़ा जो सुमतिपाल के गुट से ताल्लुक रखते हैं। सुमतिपाल को तीसरी बार एसएलसी अध्यक्ष चुना गया है।

सुमतिपाल के पिछले दोनों कार्यकाल के दौरान खेल मंत्रालय को बोर्ड को बर्खास्त करना पड़ा और एसएलसी के संचालन के लिए अंतरिम समितियों की नियुक्ति करनी पड़ी।

Trending news