भारतीय गोल्फर रणवीर सैनी ने स्पेशल ओलंपिक में जीता स्वर्ण
Advertisement

भारतीय गोल्फर रणवीर सैनी ने स्पेशल ओलंपिक में जीता स्वर्ण

गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने इतिहास रचा जब वह यहां स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों की गोल्फ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

लॉस एंजिल्स : गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने इतिहास रचा जब वह यहां स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों की गोल्फ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

आटिज्म से पीड़ित 14 साल के रणवीर ने शुक्रवार को जीएफ गोल्फ लेवल 2 अल्टरनेट शाट टी प्ले स्पर्धा में स्वर्ण जीता। रणवीर और उनकी जोड़ीदार मोनिका जादू ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हांगकांग (सज ल्युंग चुंग और का किट लैम) और निप्पो (ताकेफुमी हियोशी और तादातोशी साकाई) की टीम को नौ शाट से पछाड़ा।

रणवीर को दो साल की उम्र में आटिज्म से पीड़ित पाया गया था। उन्होंने नौ साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया। दो साल पहले रणवीर एशिया प्रशांत विश्व खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने थे।

Trending news