टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से की सगाई
Advertisement

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से की सगाई

टीम इंडिया का एक और विस्फोटक बल्लेबाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबर है कि रोहित शर्मा ने अपनी खास दोस्त रितिका सजदेह से सगाई कर ली है। खुद रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी भी दी है और रितिका के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से की सगाई

नई दिल्ली : स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने लंबे समय से अपनी मित्र रही रितिका सजदेह के साथ सगाई कर ली है। इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने मुंबई के बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

From best friends to soulmates, couldn't get any better @ritssajdeh pic.twitter.com/AtJBfc9yjA

रोहित ने इसी क्लब से अपनी क्रिकेट की शुरुआत की थी। रितिका भी 28 वर्ष की हैं। रोहित ने अपने ट्विटर पेज पर अपनी और रितिका की तस्वीर डाली है। उन्होंने लिखा है, ‘सर्वश्रेष्ठ मित्र से जीवनसाथी। इससे बेहतर और कुछ नहीं मिल सकता।’

रोहित के नाम पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सर्वाधिक रन (श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन) बनाने का रिकार्ड है। वह पिछले छह साल से रितिका को जानते हैं और वह उनके मैनेजर के रूप में काम करती है। रोहित को उनके चाहने वालों की तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। इनमें क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं।

Trending news