सलमान खान और विराट कोहली एक साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर!
Advertisement

सलमान खान और विराट कोहली एक साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर!

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।खबरों के मुताबिक, बेल्जियन डीजे स्टार्स लाइक माइक और दिमित्री वेगस, इन दोनों ही सिलेब्रिटीज से बात कर रहे हैं और इन्हें अपने म्यूजिक विडियो में कास्ट करना चाहते हैं।

सलमान खान और विराट कोहली एक साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर!

नई दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।खबरों के मुताबिक, बेल्जियन डीजे स्टार्स लाइक माइक और दिमित्री वेगस, इन दोनों ही सिलेब्रिटीज से बात कर रहे हैं और इन्हें अपने म्यूजिक विडियो में कास्ट करना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सलमान और विराट अक्टूबर में होने वाले सनबर्न फेस्टिवल के 10वें एडिशन में भी मौजूद रहेंगे। पिछले साल इस बेल्जियन जोड़ी ने गोवा सनबर्न फेस्टिवल की शुरुआत की थी। सलमान खान और विराट कोहली दोनों ही ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इस डीजे जोड़ी के लिए सपॉर्ट भी दिखाया था।

सूत्रों के मुताबिक, बेल्जियन जोड़ी ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से सलमान खान को जानते हैं और वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। वे भारत को जोड़ने वाली तीन चीजों (फिल्म, म्यूजिक, स्पोर्ट्स) को मिलाकर एक प्रॉजेक्ट तैयार करना चाहते हैं।'

 

Trending news