वसीम अकरम ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बताया 'जुनूनी बच्चा'
Advertisement

वसीम अकरम ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बताया 'जुनूनी बच्चा'

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को एक 'जुनूनी बच्चा' बताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुंबई में हुई मुलाकात में अर्जुन बायें हाथ से स्विंग गेंदबाजी के बारे में जानना चाहते थे।

वसीम अकरम ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बताया 'जुनूनी बच्चा'

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को एक 'जुनूनी बच्चा' बताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुंबई में हुई मुलाकात में अर्जुन बायें हाथ से स्विंग गेंदबाजी के बारे में जानना चाहते थे।

अकरम ने कहा, वह भारत या पाकिस्तान के किसी 15 वर्षीय किशोर की तरह क्रिकेट को लेकर जुनूनी है। मैंने उसे फिटनेस और कलाई की स्थिति को लेकर कुछ सामान्य बातें बताई। मैंने उसे समझाया कि एक दायें हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद को अंदर कैसे लाया जाता है। मैंने यह वादा किया है कि तीन महीने अभ्यास करने के बाद उसे दायें हाथ के बल्लेबाज को आउट स्विंग के बारे में बताउंगा।

सचिन तेंदुलकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को स्विंग के बादशाह अकरम के पास लेकर गए। दोनों के बीच यह बातचीत मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मैच से पहले हुई थी।

 

Trending news