सौरव गांगुली बने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के नए अध्यक्ष
Advertisement

सौरव गांगुली बने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के नए अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली को आज बंगाल क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैब अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

सौरव गांगुली बने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के नए अध्यक्ष

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली को आज बंगाल क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैब अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

सौरव गांगुली के अलावा जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक को कैब का संयुक्त सचिव बनाया गया है। मालूम हो कि बीसीसीआई अध्‍यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। कई दिनों से सौरव गांगुली के इस पद पर नियुक्त किए जाने की खबरें आ रही थी।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद गांगुली ने कहा, 'मैं उन सभी 117 सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे।' अभिषेक ने कहा कि जब भी कैब में संकट गहराया है, ममता हमारे साथ रहीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मेरा फैसला नहीं है, लेकिन मैं चाहती हूं कि वो अच्छा काम करें। मैं उनकी शुभचिंतक हूं।'

Trending news