12वें दक्षिण एशियाई गेम्स: भारत ने भारोत्तोलन स्पर्धा में 12 स्वर्ण जीते
Advertisement

12वें दक्षिण एशियाई गेम्स: भारत ने भारोत्तोलन स्पर्धा में 12 स्वर्ण जीते

भारतीय भारोत्तोलकों ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया जिससे उनका अभियान 12 स्वर्ण और एक रजत पदक पर समाप्त हुआ।

गुवाहाटी: भारतीय भारोत्तोलकों ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया जिससे उनका अभियान 12 स्वर्ण और एक रजत पदक पर समाप्त हुआ।

भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा की 15 स्पर्धाओं में भारतीयों ने 12 में स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर दबदबा कायम किया। भारतीय पुरूष भारोत्तोलकों ने आठ स्पर्धाओं में से छह स्वर्ण और एक रजत जबकि महिला भारोत्तोलकों ने सात में से छह स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।

सुशिला पंवार ने महिलाओं के 75 किग्रा से अधिक वर्ग में कुल 198 किग्रा का वजन उठाकर भारत के लिये आज एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की इशानी अनुष्का कालुथानत्री ने रजत जबकि नेपाल की तारा देवी पुन ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरूषों के 105 किग्रा से अधिक वर्ग में गुरदीप सिंह 345 किग्रा के कुल वजन से दूसरा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के मोहम्मद नूह दास्तगीर बट्ट ने 360 किग्रा (160 और 200) के वजन से स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के समन गेडारा ने कांसा हासिल किया।

Trending news