विदेशी धरती पर 'शतक' लगाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिये क्यों कहे जाते हैं सबसे सफल कप्तान
Advertisement

विदेशी धरती पर 'शतक' लगाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिये क्यों कहे जाते हैं सबसे सफल कप्तान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा कई ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं धोनी से चंद कदम दूर हैं। विदेशी धरती पर एक और जीत हासिल कर वे अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो अब तक किसी भारतीय कप्तान ने नहीं बनाया।

विदेशी धरती पर 'शतक' लगाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानिये क्यों कहे जाते हैं सबसे सफल कप्तान

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा कई ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं धोनी से चंद कदम दूर हैं। विदेशी धरती पर एक और जीत हासिल कर वे अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो अब तक किसी भारतीय कप्तान ने नहीं बनाया।

...इसलिये सबसे सफल कप्तान कहे जाते हैं महेंद्र सिंह धोनी

- विदेशी धरती पर अब तक धोनी 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वे अब तक के पहले कप्तान हैं।

- विदेशी धरती पर धोनी अब तक बतौर कप्तान 99 मैच जीत चुके हैं। एक और जीत उन्हें विदेश में जीत का शतक लगाने वाला पहला भारतीय कप्तान बना देगी।

- तीनों फॉर्मेट्स टेस्ट में 12, वनडे में 22 और टी-20 में नौ ट्रॉफी जीत चुके हैं, इस तरह वे बतौर कप्तान अब तक कुल 43 ट्रॉफी जीत चुके हैं।

- आईपीएल और चैंपियंस लीग में भी धोनी बतौर कप्तान दो-दो ट्रॉफी जीत चुके हैं।

- वनडे में नौ और टी-20 में तीन बार धोनी ने विनिंग सिक्स लगा चुके हैं।

- धोनी एशिया के कप के दोनों फॉर्मेट वनडे और टी20 में टूर्नामेंट जीतने वाले पहले कप्तान बन गये हैं।

 

Trending news