भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ब्लाटर ने फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Advertisement

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ब्लाटर ने फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

फुटबाल की वैश्विक संस्था फीफा पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सेप ब्लाटर ने आज उसके अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। स्विट्जरलैंड के 79 वर्षीय अधिकारी ब्लाटर 17 साल से फीफा अध्यक्ष थे और शुक्रवार को ही उन्हें एक और कार्यकाल के लिए चुना गया था। ब्लाटर ने आज कहा कि उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए जल्दी ही विशेष कांग्रेस बुलायी जाएगी। 

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ब्लाटर ने फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

ज्यूरिख : फुटबाल की वैश्विक संस्था फीफा पर लगातार लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सेप ब्लाटर ने आज उसके अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। स्विट्जरलैंड के 79 वर्षीय अधिकारी ब्लाटर 17 साल से फीफा अध्यक्ष थे और शुक्रवार को ही उन्हें एक और कार्यकाल के लिए चुना गया था। ब्लाटर ने आज कहा कि उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए जल्दी ही विशेष कांग्रेस बुलायी जाएगी। 

ब्लाटर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही फीफा में व्यापक सुधार की जरूरत है और अपने पुनचरुनाव के बाद उन्होंने अपनी अध्यक्षता पर गंभीरता से विचार किया।

उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसा नहीं लग रहा था कि फुटबॉल की दुनिया के सभी लोगों ने वोट का समर्थन किया हो।’’ स्वीस पुलिस द्वारा ज्यूरिख के एक होटल से फीफा के दो उपाध्यक्षों सहित सात अधिकारियों की गिरफ्तारी के एक सप्ताह से भी कम वक्त में ब्लाटर ने इस्तीफा दिया है।

गिरफ्तारी अमेरिकी अभियोजकों के लिए की गयी, जिन्होंने सात गिरफ्तार लोगों, और आठ अन्य संदिग्धों पर 15 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

Trending news