विराट कोहली और धोनी के नाम जुड़ी ये एक और उपलब्धि, 100 फेमस खिलाड़ियों की सूची में दोनों का नाम
Advertisement

विराट कोहली और धोनी के नाम जुड़ी ये एक और उपलब्धि, 100 फेमस खिलाड़ियों की सूची में दोनों का नाम

भारतीय क्रिकेटरों के लिए ये सम्मान और खुशी दोनों की बात है कि ईसपीएन वर्ल्ड फेम 100 रैंकिंग में ग्लोबल खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

विराट कोहली और धोनी के नाम जुड़ी ये एक और उपलब्धि, 100 फेमस खिलाड़ियों की सूची में दोनों का नाम

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेटरों के लिए ये सम्मान और खुशी दोनों की बात है कि ईसपीएन वर्ल्ड फेम 100 रैंकिंग में ग्लोबल खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

ईएसपीएन ने दुनिया भर के टॉप 100 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में महज दो क्रिकेटर शामिल हैं और टीम इंडिया के लिए खुशखबरी ये है कि दोनों क्रिकेटर भारतीय ही हैं। टीम इंडिया के वनडे, टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल हैं।

ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 रैंकिंग में कोहली 8वें जबकि धोनी 13वें नंबर पर हैं। इसके अलावा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सानिया 41वें नंबर पर हैं। यह लिस्ट खिलाड़ियों की सैलरी, एंडॉर्समेंट, सोशल मीडिया फॉलोइंग और गूगल सर्च पॉपुलैरिटी के आधार पर बनाई गई है।

इस लिस्ट में टॉप पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी बास्केट बॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स हैं। अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं और चौथे पर फुटबॉलर नेमार हैं। जबकि पांचवें नंबर पर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर हैं।

दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबालर हैं जो इस सूची में नंबर वन हैं। दूसरे नंबर पर अमरीकी बास्केटबाल स्टार ली ब्रोन जेम्स के बाद अर्जेटीना के फुटबालर लियोनल मैसी और ब्राजील के नेमार शामिल हैं।

Trending news