जब वीरेंद्र सहवाग को मिला सवा सेर, बिशन सिंह को Birthday Wish कर फंसे वीरु
Advertisement

जब वीरेंद्र सहवाग को मिला सवा सेर, बिशन सिंह को Birthday Wish कर फंसे वीरु

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया साइट पर खासे सक्रिय हैं और वो अपनी मजाकिया बर्थडे विशेज के लिए खासे पॉपुलर हैं, लेकिन इस बार वीरू पाजी को उनका दांव कुछ 'उल्टा' पड़ गया है।

फाइल फोटो

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया साइट पर खासे सक्रिय हैं और वो अपनी मजाकिया बर्थडे विशेज के लिए खासे पॉपुलर हैं, लेकिन इस बार वीरू पाजी को उनका दांव कुछ 'उल्टा' पड़ गया है।

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दुनिया के बेहतरीन स्पिरनों में शामिल बिशन सिंह बेदी को उनके जन्‍म दिन पर वीरु ने अपने स्‍वभाव के अनुसार मजाकिया अंदाज में उन्‍हें बर्थडे विश किया, लेकिन इस बार उन्‍हें उल्‍टा पड़ा गया।

सहवाग ने बेदी को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, बेदी बल्‍लेबाजों के साथ चीट करते थे। इसपर बेदी ने वीरु की शुभकामना के लिए धन्‍यवाद कहा और कहा और लिखा कि उन्‍होंने बल्‍लेबाजों को मैदान पर हमेशा छकाया और परेशान किया, लेकिन कभी भी उन्‍हें चीट नहीं किया।

गौरतलब है कि बेदी दुनिया के उन महान स्पिनरों में शामिल हैं, जिनकी गेंदबाजी में बल्‍लेबाज आउट होने के लिए मजबूर हो जाते थे। बेदी हवा में गेंद को फ्लाइट, लूप और टर्न करने में माहिर थे।

बेदी बल्‍लेबाजों को चुनौती देते थे कि मेरी गेंद हवा में है मार सकते हो तो मार लो। सहवाग ने बेदी की इसी हुनर की तारीफ करते हुए ऐसा ट्वीट किया।

 

Trending news