देखें, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी 'जीवा' का पहला वीडियो हुआ वायरल
Advertisement

देखें, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी 'जीवा' का पहला वीडियो हुआ वायरल

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने गुरुवार को अपनी बेटी जीवा के कई वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर साझा किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह पहली बार है जब धोनी दंपति ने बेटी जीवा का कोई वीडियो शेयर किया है।

देखें, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी 'जीवा' का पहला वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली : भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने गुरुवार को अपनी बेटी जीवा के कई वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर साझा किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह पहली बार है जब धोनी दंपति ने बेटी जीवा का कोई वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में जीवा एक लैपटॉप पर एक लोकप्रिय गीत -'हिट द क्वैन' सुन रही हैं। एक अन्‍य पोस्ट में साक्षी ने जीवा का वीडियो डालने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी बेटी की ओर से चुनौती दी है। हालांकि इस चुनौती का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन साक्षी ने लिखा है' #HitTheQuanChallenge#Ziva challenges @RanveerOfficial'

इस वीडियो को देखने के लिए लोगों में एक तरह से होड़ मची है। अभी तक इस वीडियो को सैकड़ों लाइक्स मिल गए हैं। बता दें कि धोनी की बेटी जीवा अभी से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। साक्षी और धोनी अक्सर अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन ये पहली बार है जब जीवा का वीडियो सामने आया है। वहीं, 'हिट द क्वैन' गीत सोशल मीडिया पर पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस गीत को मशहूर रैपर रिचर्ड कोल्बर्ट ने गाया है।

देखें वीडियो : 

Trending news