मुंबई की अच्छी शुरुआत से आखिर तक नहीं उबर पाए: स्टीफन फ्लेमिंग
Advertisement

मुंबई की अच्छी शुरुआत से आखिर तक नहीं उबर पाए: स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियन्स को उसके कप्तान रोहित शर्मा और लेंडल सिमन्स से मिली दमदार शुरुआत से उनकी टीम आखिर तक नहीं उबर पायी।

मुंबई की अच्छी शुरुआत से आखिर तक नहीं उबर पाए: स्टीफन फ्लेमिंग

कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियन्स को उसके कप्तान रोहित शर्मा और लेंडल सिमन्स से मिली दमदार शुरुआत से उनकी टीम आखिर तक नहीं उबर पायी।

रोहित (50) और सिमन्स (68) ने केवल 67 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई आठ विकेट पर 161 रन ही बना पाया और 41 रन से हार गया।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, रोहित शर्मा और लेंडल सिमन्स शानदार फार्म में थे और उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर दी। हम उन्हें नहीं रोक पाये। उन्होंने दूसरे ओवर के बाद जो खेल दिखाया उसमें कोई खामी नहीं थी। हम उससे नहीं उबर पाये।  

उन्होंने कहा, उसके गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और हम किसी तरह लक्ष्य तक पहुंचने के लिये खेलने लगे। यह दबाव था जो बड़े लक्ष्य के कारण बनता है। जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हो और पहले छह ओवर में केवल 33 रन बनाते हो तो फिर लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होता है। उनके गेंदबाजों को श्रेय जाता है। उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया। लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीदें जल्द ही टूट गयी।

फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला रक्षात्मक था, उन्होंने कहा, शायद हम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते लेकिन कोलकाता को लक्ष्य का पीछा करने के लिये जाना हाता है। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हमने उसको ध्यान में रखकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।  

फ्लेमिंग ने कहा कि आठ सत्र में छह बार फाइनल में पहुंचने से पता चलता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स लगातार एक जैसा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा, हमने पिछली बार चैंपियन्स लीग जीती थी। यह मानसिक नहीं बल्कि दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हमारी तरफ से कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फ्लेमिंग ने माना कि टीम को बेंड्रन मैकुलम की कमी खली। उन्होंने कहा, हमारे साथ मैकुलम नहीं था। जब मैकुलम ने शतक जड़ा था तो हमारा प्रदर्शन दबदबे वाला था। यह कड़ा सत्र रहा। हमने फिर भी तालिका में पहला स्थान हासिल किया। निश्चित तौर पर हम खिताब जीतना चाहते थे।  

 

Trending news