रजत चौहान को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत
Advertisement

रजत चौहान को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत

रजत चौहान ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया जब कंपाउंड वर्ग में उन्होंने फाइनल में घरेलू स्टार स्टीफन हांसेन से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया।

रजत चौहान को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत

कोपेनहेगन : रजत चौहान ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया जब कंपाउंड वर्ग में उन्होंने फाइनल में घरेलू स्टार स्टीफन हांसेन से हारने के बाद रजत पदक हासिल किया।

एशियाई खेल 2014 की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता चौहान तीसरे सेट तक बराबर चल रहे थे लेकिन उन्होंने आठ और नौ का खराब स्कोर किया जिससे हांसेन ने तीन अंक की बढत बना ली। उन्होंने 147.143 से जीत दर्ज की।

भारत ने इसके साथ ही मौजूदा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में खाता खोला जिसमें उसने कभी व्यक्तिगत पदक नहीं जीता था।

Trending news