बांग्लादेश दौरे के लिए युवराज सिंह पर चर्चा नहीं हुई: संदीप पाटिल
Advertisement

बांग्लादेश दौरे के लिए युवराज सिंह पर चर्चा नहीं हुई: संदीप पाटिल

बांग्लादेश दौरे के लिए आज (बुधवार) टेस्ट टीम और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया। विराट कोहली को बांग्लादेश दौरे में टेस्ट और महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम की कमान सौंपी गई। टेस्ट टीम में दो साल से भी अधिक समय बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी हुई, लेकिन वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और प्रज्ञान ओझा को जगह नहीं मिली है।

बांग्लादेश दौरे के लिए युवराज सिंह पर चर्चा नहीं हुई: संदीप पाटिल

मुंबई: बांग्लादेश दौरे के लिए आज (बुधवार) टेस्ट टीम और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया। विराट कोहली को बांग्लादेश दौरे में टेस्ट और महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम की कमान सौंपी गई। टेस्ट टीम में दो साल से भी अधिक समय बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी हुई, लेकिन वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह और प्रज्ञान ओझा को जगह नहीं मिली है।

युवराज को टीम में नहीं चुने जाने के बाद मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कहा, युवराज सिंह पर चर्चा नहीं हुई। मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि किसके नाम पर चर्चा हुई। कप्तान और चयन समिति को जो भी लगा उसके नाम पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, चयनसमिति देश के प्रत्येक क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करती है। हमारा किसी से भावनात्मक लगाव नहीं है। हम प्रदर्शन और फिटनेस पर गौर करते हैं। मोहम्मद शमी को छोड़कर बाकी सभी फिट हैं। शमी चार सप्ताह बाद उपलब्ध रहेगा। उनके अलावा बाकी सभी चयन के लिये उपलब्ध थे।

पाटिल ने कहा कि किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने दौरे से हटने का आग्रह नहीं किया था। उन्होंने कहा, हम समझते हैं कि हमारे खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। केवल हमारे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी लगातार खेल रहे हें। यदि आप चयनसमिति की नीति पर गौर करो तो हम एक दो खिलाड़ियों को विश्राम देते रहे हैं और इससे पहले हमने खिलाड़ियों के आग्रह पर विचार किया है।

पाटिल ने कहा, लेकिन विशेषकर इस दौरे के लिये किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा आग्रह नहीं किया था और इसलिए हमने सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम का चयन किया। टीम संयोजन के बारे में पाटिल ने कहा कि टीम का चयन करते समय विरोधी टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को ध्यान में रखा गया।

बांग्लादेश दौरे में भारत एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 14 जून के बीच फतुल्लाह में खेलेगा। इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसके तीनों मैच 18 जून, 21 जून और 24 जून को मीरपुर में खेले जाएंगे।

टेस्ट टीम ( विराट कोहली ) कप्तान : मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरूण आरोन और इशांत शर्मा।

वनडे टीम ( महेंद्र सिंह धोनी ) कप्तान: रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी।

Trending news