विभाजन के लिए कांग्रेस, टीडीपी और बीजेपी जिम्मेदार: वाईएसआर कांग्रेस
Advertisement

विभाजन के लिए कांग्रेस, टीडीपी और बीजेपी जिम्मेदार: वाईएसआर कांग्रेस

वाईएसआर कांग्रेस की नेता शर्मिला ने यहां कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के लिए कांग्रेस, तेदेपा और भाजपा मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने तीनों दलों पर हाथ मिलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कडप्पा : वाईएसआर कांग्रेस की नेता शर्मिला ने यहां कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के लिए कांग्रेस, तेदेपा और भाजपा मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने तीनों दलों पर हाथ मिलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में तेदेपा ने देश की अखंडता के लिए काम किया होता तो कांग्रेस राज्य को विभाजित करने की हिम्मत नहीं करती। शर्मिला ने आरोप लगाया कि राज्य के विभाजन की जड़ भाजपा है। (एजेंसी)

Trending news