कौन हैं भारत के नए खेल मंत्री? जानें उनके बारे में सबकुछ

Rohit Raj
Jun 11, 2024

एनडीए

देश में लोकसभा चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई है.

मंत्रिमंडल

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, उनके मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी हो गया है.

मनसुख मंडाविया

मनसुख मंडाविया को नया केंद्रीय खेल मंत्री नियुक्त किया गया.

अनुराग ठाकुर

मनसुख मंडाविया को अनुराग ठाकुर की जगह देश का खेल मंत्री बनाया गया है.

पेरिस ओलंपिक

52 वर्षीय मनसुख मंडाविया 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक से कुछ महीने पहले खेल मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे.

मोदी सरकार

मनसुख मंडाविया 2014 में पहली मोदी सरकार के बाद से सातवें केंद्रीय खेल मंत्री हैं.

खेल मंत्री

मंडाविया से पहले सर्बानंद सोनोवाल, जितेंद्र सिंह, विजय गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौर, किरेन रिजिजू और अनुराग ठाकुर खेल मंत्री रहे हैं.

कैबिनेट

गुजरात के मनसुख मंडाविया पिछले मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम करने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में वापस आ हैं.

रक्षा निखिल खडसे

महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा सीट से जीतकर आने वाली रक्षा निखिल खडसे को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया.

कार्यभार

केंद्रीय खेल मंत्रालय के अलावा मनसुख मंडाविया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे.

लोकसभा

दो बार राज्यसभा सदस्य रहने के बाद मनसुख मंडाविया ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा.

पोरबंदर

मंडाविया ने गुजरात की पोरबंदर सीट पर कांग्रेस के ललित वसोया को 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की.

VIEW ALL

Read Next Story