माही जैसा कोई नहीं...42 साल की उम्र में धोनी ने रच दिया इतिहास

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

धोनी 42 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.

धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पृथ्वी शॉ का शानदार कैच लिया.

माही ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर पृथ्वी का कैच लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने करियर का 300वां शिकार किया.

धोनी टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए.

धोनी के बाद इस मामले में भारत के दिनेश कार्तिक और पाकिस्तान के कामरान अकमल दूसरे स्थान पर हैं, दोनों ने 274-274 शिकार किए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 270 और इंग्लैंड के जोस बटलर ने 209 शिकार किए हैं.

धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं.

धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभाल रहे हैं.

VIEW ALL

Read Next Story