खराब मौसम के कारण जापान के नागोया में उतरेगा सोलर इंपल्स विमान
Advertisement

खराब मौसम के कारण जापान के नागोया में उतरेगा सोलर इंपल्स विमान

खराब मौसम के कारण सोलर इंपल्स 2 विमान को जापानी शहर नागोया में उतरना पड़ रहा है। आयोजकों ने आज बताया कि खराब मौसम के कारण सौर विमान को प्रशांत महासागर पार करने की कोशिश में देरी हुयी है।

शंघाई: खराब मौसम के कारण सोलर इंपल्स 2 विमान को जापानी शहर नागोया में उतरना पड़ रहा है। आयोजकों ने आज बताया कि खराब मौसम के कारण सौर विमान को प्रशांत महासागर पार करने की कोशिश में देरी हुयी है।

मिशन शुरू करने वाले बर्टांड पिकर्ड ने ट्वीट किया, प्रशांत महासागर के उपर खराब मौसम बना हुआ है जिससे सोलर इंपल्स विमान को नागोया में ही उतारने का फैसला किया गया। मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

Trending news