ईरान की परमाणु संधि की समीक्षा के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पारित
Advertisement

ईरान की परमाणु संधि की समीक्षा के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पारित

अमेरिकी कांग्रेस ने एक विधेयक पारित किया है, जो कि सांसदों को ईरान के साथ किसी भी परमाणु संधि की समीक्षा करने का और उसे संभवत: खारिज करने का भी अधिकार देता है। यह विधेयक कल 400-25 के अंतर से प्रतिनिधि सभा में पारित हुआ। एक सप्ताह पहले ही सीनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

वाशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस ने एक विधेयक पारित किया है, जो कि सांसदों को ईरान के साथ किसी भी परमाणु संधि की समीक्षा करने का और उसे संभवत: खारिज करने का भी अधिकार देता है। यह विधेयक कल 400-25 के अंतर से प्रतिनिधि सभा में पारित हुआ। एक सप्ताह पहले ही सीनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

अब राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर द्वारा इसे कानून में बदला जा सकता है। उनके हस्ताक्षर के लिए अब यह पारित विधेयक व्हाइट हाउस के पास जाना है। यह कानून कांग्रेस को ईरानी संधि में एक महत्वपूर्ण दखल रखने का जरिया उपलब्ध करवाता है।

सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष और सांसद एड रोएस ने कहा कि हम जानते हैं कि परमाणु हथियार हासिल करने की ईरान की ललक अमेरिका और हमारे सहयोगियों के सामने एक जीवंत खतरा है। असल में ज्यादा चीजें दाव पर नहीं लगाई जा सकतीं। सदन के बहुमत के नेता केविन मैक्कार्थी ने कहा कि अमेरिकी लोग और उनके प्रतिनिधि इन वार्ताओं की दिशा, परमाणु शक्ति से संपन्न ईरान के खतरे और एकपक्षीय संधि करने की राष्ट्रपति की इच्छा को लेकर चिंतित हैं।

Trending news