नन्ही राजकुमारी के नामकरण का ब्रिटेन को इंतजार
Advertisement

नन्ही राजकुमारी के नामकरण का ब्रिटेन को इंतजार

नन्ही राजकुमारी के नामकरण का ब्रिटेन को बेस्रबी से इंतजार है। इस राजकुमारी का कल जन्म हुआ है। नन्ही बच्ची को जन्म के बाद लंदन के लिंडो विंग सेंट मैरी हॉस्पिटल के बाहर इंतजार करते कैमरों के सामने लाया गया था।

लंदन : नन्ही राजकुमारी के नामकरण का ब्रिटेन को बेस्रबी से इंतजार है। इस राजकुमारी का कल जन्म हुआ है। नन्ही बच्ची को जन्म के बाद लंदन के लिंडो विंग सेंट मैरी हॉस्पिटल के बाहर इंतजार करते कैमरों के सामने लाया गया था।

इसके बाद उसे मां केट मिडलटन और पिता राजकुमार विलियम के साथ पास के उसके केंसिंग्टन पैलेस में उसकी पहली रात गुजराने के लिए ले जाया गया। नई नन्ही राजकुमारी के नए नाम के तौर पर शालरेट नाम बुकीज के पसंदीदा नाम के तौर पर उभर रहा है। इससे पहले उसके लिए ऐलिस नाम पसंद किया जा रहा था। अन्य नामों में ओलिविया, एलिजाबेथ और डायना भी है।

वहीं राष्ट्र राजकुमारी के जन्म की खुशी मना रहा है और इस खुशी में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित स्थलों जैसे टॉवर ब्रिज, लंदन आई, ट्राफल्गर स्क्वायर और गोल्डन जुबली ब्रिज को कल रात गुलाबी रंग में सजाया गया है।

Trending news