Trending Photos
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में एक बाजार के पास एक कार में लगाए गए बम में विस्फोट होने से 10 लोग मारे गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमला रविवार रात शहर के काहिरा इलाके में हुआ और बम विस्फोट की चपेट में कई दुकानें आ गयीं। हमले में कम से कम 20 लोग घायल हुए। कई कारें और दुकानें भी जल गयीं।
नजदीकी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारियों ने लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। सभी अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। हमले के लिए किसी ने भी तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।