चीन के कोयला खदान में आग लगने से 24 की मौत, 52 घायल
Advertisement

चीन के कोयला खदान में आग लगने से 24 की मौत, 52 घायल

चीन के उत्तरपूर्वी लिआओनिंग प्रांत के एक कोयला खदान में आज आग लगने से कम से कम 24 मजदूर मारे गए और 52 अन्य घायल हो गए। क्षेत्र में भूकंप का हल्का झटका आने के तुरंत बाद खदान में आग लगी थी।

बीजिंग : चीन के उत्तरपूर्वी लिआओनिंग प्रांत के एक कोयला खदान में आज आग लगने से कम से कम 24 मजदूर मारे गए और 52 अन्य घायल हो गए। क्षेत्र में भूकंप का हल्का झटका आने के तुरंत बाद खदान में आग लगी थी।

यह कोयला खदान फुक्सिन कोल की सहायक कंपनी हेंगदा कोल के नियंत्रण में है। तड़के यहां आग लगने का पता चला। फुक्सिन कोल प्रांत की एक बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार हादसे में 24 मजदूर मारे गए। फुक्सिन कोल ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खदान कंपनी द्वारा संचालित अस्पताल की एक चिकित्सा कार्यकर्ता ने कहा, कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक है और उन्हें प्रांत की राजधानी शेनयांग के बड़े अस्पतालों में भेजा जा सकता है। फुक्सिन शेनयांग से उत्तरपश्चिम में करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घायलों को शेनयांग पहुंचाने में करीब तीन घंटे लगेंगे। आग लगने से पहले कोयला खदान के पास एक शहर में 1.6 तीव्रता का भूकंप आया था। स्थानीय प्रशासन भूकंप और आग के बीच संबंध की जांच कर रहा है।

फुक्सिन कोल में करीब 4,660 कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब खदान में इस तरह को कोई हादसा हुआ हो। पिछले साल भी फुक्सिन कोल के खदान में गैस रिसाव से आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

 

Trending news