विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में व्यापक अभ्यास किया चीन ने
Advertisement

विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में व्यापक अभ्यास किया चीन ने

चीनी नौसेना ने आज विवादित दक्षिण चीन सागर (एससीएस) क्षेत्र में व्यापक अभ्यास किया और 100 से अधिक नौसैनिक जहाजों तथा दर्जनों विमानों के साथ एक तरह से अमेरिका को संदेश दिया जो क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। ‘समुद्री लड़ाकू क्षमता’ सुधारने के उद्देश्य से किये गये अभ्यास में सैकंड आर्टिलरी कोर की अनेक मिसाइल लॉन्च बटालियन भी शरीक हुईं।

बीजिंग : चीनी नौसेना ने आज विवादित दक्षिण चीन सागर (एससीएस) क्षेत्र में व्यापक अभ्यास किया और 100 से अधिक नौसैनिक जहाजों तथा दर्जनों विमानों के साथ एक तरह से अमेरिका को संदेश दिया जो क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। ‘समुद्री लड़ाकू क्षमता’ सुधारने के उद्देश्य से किये गये अभ्यास में सैकंड आर्टिलरी कोर की अनेक मिसाइल लॉन्च बटालियन भी शरीक हुईं।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार दर्जनों मिसाइल और तॉरपीडो तथा हजारों गोलों और जैमिंग बम इस अभ्यास के दौरान दागे गये। खबर के अनुसार अभ्यास में नौसेना की हवाई सुरक्षा और त्वरित चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया गया और तत्काल प्रतिक्रिया की उसकी क्षमता में सुधार किया गया। यह अभ्यास पिछले कुछ दिन से चल रहे चीनी सेना के अभ्यासों का ही हिस्सा है।

इससे पहले सेना ने कहा कि दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में उसके चल रहे अभ्यास वार्षिक अभ्यासों का ही हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसके अत्यधिक अर्थ नहीं निकालने चाहिए। रक्षा मंत्रालय में प्रवक्ता लियांग यांग ने कहा, समुद्री अभ्यास अनेक देशों के साथ नौसेनाओं के लिए आम अभ्यास है। दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता के चीन के दावे का वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान कड़ा विरोध करते हैं।

 

Trending news