2020 के आस-पास मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजेगा चीन!
Advertisement

2020 के आस-पास मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजेगा चीन!

चीनी वैज्ञानिक वर्ष 2020 के आस-पास एक मार्स रोवर भेजने की योजना बना रहे हैं। इस देश ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं तथा वह इस दौड़ में अमेरिका और यूरोप के बराबर आने की कोशिश कर रहा है।

2020 के आस-पास मंगल ग्रह पर मार्स रोवर भेजेगा चीन!

बीजिंग : चीनी वैज्ञानिक वर्ष 2020 के आस-पास एक मार्स रोवर भेजने की योजना बना रहे हैं। इस देश ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं तथा वह इस दौड़ में अमेरिका और यूरोप के बराबर आने की कोशिश कर रहा है।

चीन के सरकारी अखबार ने कहा, सरकार ने मंगल अभियान (मार्स मिशन) के लिए किसी योजना की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है पर चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन फिलहाल इसे एजेंडा में शामिल करने के लिए लॉबिंग कर रहा है और शुरुआती अनुसंधान शुरू हो गया है।

चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के अंतरिक्ष विशेषज्ञ पेंग ताओ के हवाले से चाइना डेली ने कहा है, हम 2020 के आस पास मार्स मिशन की योजना बना रहे हैं, जिसमें आर्बिटिंग, लैंडिंग और रोमिंग शामिल होगी। उन्होंने बताया, अन्य राष्ट्रों को इन तीन कदमों को हासिल करने के लिए कई मिशन भेजने होंगे। गौरतलब है कि मार्स रोवर के प्रारूप को चाइना इंटरनेशनल एवियेशन एंड एयरोस्पेस एग्जीबिशन में पेश किए जाने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर ये बयान आए हैं।

चीन की हालिया अंतरिक्ष कोशिशें चांद पर केंद्रित रही हैं। देश का पहला चंद्रमा रोवर ‘युतु’ या जेड रैबिट पिछले साल भेजा गया था लेकिन तब से यह तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। चाइना डेली ने अंतरिक्ष अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रस्तावित मार्स रोवर कठिन परिस्थितियों से निपटने के मामले में युतु से बड़ा होगा। चीनी वैज्ञानिक अब चंद्रमा पर मानव भेजने और वहां से जुटाए नमूने सुरक्षित रूप से धरती पर लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका ने मंगल पर दो रोवर सफलतापूर्वक उतारे हैं जबकि भारत ने सितंबर में इसकी कक्षा में एक उपग्रह को प्रवेश कराया था। पूर्व सोवियत संघ और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने भी मंगल अभियान चलाया है। मंगल की कक्षा में उपग्रह भेजने की चीन की प्रथम कोशिश 2011 में नाकाम हो गई थी, जब पेलोड लेकर जा रहा रूसी रॉकेट पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल पाने में असफल रहा था।

 

Trending news