यूरोपीय संघ ने कांगो से अपने राजदूत के निष्कासन को अन्यायपूर्ण फैसला बताया
Advertisement

यूरोपीय संघ ने कांगो से अपने राजदूत के निष्कासन को अन्यायपूर्ण फैसला बताया

कांगो के विदेश मंत्री लियोनार्ड शी ओकिटुंडु ने इससे पहले यूरोपीय संघ से 48 घंटे के भीतर अपने राजदूत को वापस बुलाने के लिये कहा था. 

कांगो ने किया है निष्‍कासन. फाइल फोटो

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ ने अपने राजदूत को निष्कासित करने के कांगो के फैसले की गुरुवार को आलोचना की. यूरोपीय संघ ने कांगो में चुनाव से सिर्फ तीन दिन पहले लिए गए इस फैसले को पूरी तरह अन्यायपूर्ण करार दिया.

कांगो के विदेश मंत्री लियोनार्ड शी ओकिटुंडु ने इससे पहले यूरोपीय संघ से 48 घंटे के भीतर अपने राजदूत को वापस बुलाने के लिये कहा था.

fallback

गौरतलब है कि दस दिसंबर को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने कांगो में चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में कांगो के 14 अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बदले में कांगो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को निष्कासित करने का ऐलान किया था. 

यूरोपीय संघ ने जिन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया था उनमें पूर्व गृहमंत्री एमेनुअल रमजानी शादारी भी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति जोसफ कबीला ने रविवार को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.

Trending news