बांग्लादेश में दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़
Advertisement

बांग्लादेश में दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़

मुसलमानों की बहुलता वाले बांग्लादेश के उत्तर पूर्वी इलाके में नवरात्रि से पहले कुछ अज्ञात लोगों ने देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ की। यह घटना हबीबगंज जिले के नबीगंज उपजिला अंतर्गत फुतरमाती गांव में कल देर रात घटित हुई।

बांग्लादेश में दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़

ढाका: मुसलमानों की बहुलता वाले बांग्लादेश के उत्तर पूर्वी इलाके में नवरात्रि से पहले कुछ अज्ञात लोगों ने देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ की। यह घटना हबीबगंज जिले के नबीगंज उपजिला अंतर्गत फुतरमाती गांव में कल देर रात घटित हुई।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि एक मामूली विवाद को लेकर कुछ स्थानीय युवकों का इलाके में प्रतिमा बना रहे कलाकारों से झगड़ा हो गया। हाथापाई के दौरान कुछ लोगों ने मूर्तियां तोड़ दी। पुलिस ने प्रतिमाओं के साथ तोड़-फोड़ करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में विजयदशमी :जिसे दशहरा के रूप में भी जानते हैं: त्यौहार में देवी दुर्गा की प्रतिमा की पूजा की जाती है।

Trending news