हाइपरसोनिक विमान : न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा मात्र 11 मिनट में!
Advertisement

हाइपरसोनिक विमान : न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा मात्र 11 मिनट में!

कनाडा की कंपनी बॉम्बडिया इंक के इंजीनियर चार्ल्स बॉम्बडिया ने एक हाइपरसोनिक जेट का एक ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार किया है जिसके हकीकत में तब्दील होने पर न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा मात्र 11 मिनट में और न्यूयॉर्स से सिडनी की दूरी आधे घंटे में पूरी की जा सकेगी।  

तस्वीर सौजन्य : फोर्ब्स

नई दिल्ली : कनाडा की कंपनी बॉम्बडिया इंक के इंजीनियर चार्ल्स बॉम्बडिया ने एक हाइपरसोनिक जेट का एक ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार किया है जिसके हकीकत में तब्दील होने पर न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा मात्र 11 मिनट में और न्यूयॉर्स से सिडनी की दूरी आधे घंटे में पूरी की जा सकेगी।  

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बॉम्बडिया ने बताया कि एंटिपोड नामक यह विमान 24 मैक अथवा उससे अधिक की गति प्राप्त कर सकता है। यह एंटिपोड कॉनकोर्डे से 12 गुना तेज होगा। कॉनकोर्डे सुपरसोनिक जेट ने न्यूयॉर्क से लंदन की दूरी करीब साढ़े तीन घंटे में पूरी की थी। इस कॉन्सेप्ट के हकीकत में बदलने पर दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा करीब 20 मिनट में हो सकेगी।

बॉम्बडिया के अनुसार एंटिपोड एक ऐसा विमान होगा जिसके दोनों ओर रॉकेट बूस्टर्स लगे होंगे जिनकी मदद से यह 40 हजार फीट की ऊंचाई पर 5 मैक की रफ्तार से उड़ान भर सकेगा। बाद में इसका सुपरसोनिक इंजन चालू हो जाने पर यह 24 मैक की रफ्तार पकड़ लेगा।  

Trending news