भारतीय मूल की शिक्षिका को मिला ऑक्सफार्ड विश्वविद्यालय पुरस्कार
Advertisement

भारतीय मूल की शिक्षिका को मिला ऑक्सफार्ड विश्वविद्यालय पुरस्कार

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक भारतीय मूल की शिक्षिका को इस प्रख्यात विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए अपनी एक छात्रा की मदद करने पर सम्मानित किया है।

लंदन : ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक भारतीय मूल की शिक्षिका को इस प्रख्यात विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए अपनी एक छात्रा की मदद करने पर सम्मानित किया है।

पूर्वोत्तर लंदन के ओक्स पार्क हाईस्कूल में विज्ञान की प्रमुख गुरनिमरत ‘निम्मी’ सिदधू ‘यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड इंस्परेशनल टीचर अवॉर्ड’ जीतने वाली 12 शिक्षक शिक्षिकाओं में से एक हैं।

सिदधू ने अपनी छात्रा एस्थर ओडेजिमी को इस विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया और उसका नामांकन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पेमब्रोक कॉलेज में धर्मशास्त्र के अध्ययन के लिए हुआ।

नामांकन पाने वाली 19-वर्षीय छात्रा ने अपनी शिक्षिका का नाम इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नामित किया।

 

 

Trending news