नाइजर में बोको हरम के 160 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए
Advertisement

नाइजर में बोको हरम के 160 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए

नाइजर के सीमावर्ती भाग में, बोकोहराम के साथ संबंध के संदेह में 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया से लगने वाली सीमा के जिस हिस्से से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया वहां इसी माह इस्लामिक समूह ने हमला किया था।

नाइजर में बोको हरम के 160 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए

नियामी : नाइजर के सीमावर्ती भाग में, बोकोहराम के साथ संबंध के संदेह में 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया से लगने वाली सीमा के जिस हिस्से से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया वहां इसी माह इस्लामिक समूह ने हमला किया था।

राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडिली तोरो ने स्थानीय टेलीविजन पर बताया कि हम दीफा प्रांत के निवासियों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिनके सहयोग से हम 160 से अधिक संदिग्धों को पकड़ने में सफल रहे। तोरो ने कल बताया कि संदिग्धों से आतंकवाद निरोधक अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उन पर एक आतंकवादी समूह के साथ मिलकर आतंकवाद फैलाने और साजिश रचने का आरोप है।

बोकोहराम ने नाइजर के दूरस्थ दीफा इलाके में छह फरवरी को सीमा पार से कई हमले किए थे। यह हिस्सा उत्तर पूर्वी नाइजीरिया की सीमा के दूसरी ओर है और उत्तर पूर्वी नाइजीरिया बोकोहराम का गढ़ है।

Trending news