नाटो का युद्ध अभियान खत्म, अफगान सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
Advertisement

नाटो का युद्ध अभियान खत्म, अफगान सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

अफगान सुरक्षा बलों को साल के आखिर में तालिबान के हमलों को नाकाम करने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि नाटो का युद्ध अभियान खत्म हो गया है और नया ‘प्रशिक्षण एवं सहयोग’ मिशन शुरू हो गया है।

नाटो का युद्ध अभियान खत्म, अफगान सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

काबुल : अफगान सुरक्षा बलों को साल के आखिर में तालिबान के हमलों को नाकाम करने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि नाटो का युद्ध अभियान खत्म हो गया है और नया ‘प्रशिक्षण एवं सहयोग’ मिशन शुरू हो गया है।

अफगानिस्तान में नाटो का युद्ध अभियान रविवार को काबुल में एक समारोह में औपचारिक तौर पर समाप्त हो गया जब अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) की जगह अमेरिका नीत मिशन ‘कृत संकल्प सहयोग’ (रेज़ोल्यूट सपोर्ट) शुरू हो गया। अफगानिस्तान में आज नाटो बलों के आखिरी दस्ते के 150 फ्रांसीसी सैनिक अपने दायित्व काबुल के सैन्य हवाईअड्डे पर तुर्की की एक यूनिट को सौंपेंगे।

हवाईअड्डे पर एक समारोह होगा और युद्ध में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों की याद में बनाए गए एक स्मारक का अनावरण किया जाएगा। फ्रांस अफगानिस्तान से दो साल पहले अपने सभी लड़ाकू सैनिकों को वापस बुला चुका है। वर्ष 2001 से शुरू हुए युद्ध में फ्रांस के 89 सैनिक मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए।

Trending news