लंदन में महात्मा गांधी ट्रस्ट से जुड़े प्रवासी भारतीय कारोबारी
Advertisement

लंदन में महात्मा गांधी ट्रस्ट से जुड़े प्रवासी भारतीय कारोबारी

महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी और प्रवासी भारतीय कारोबारी रमी रांगर ब्रिटेन के गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी के तौर पर जुड़े हैं।

लंदन : महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी और प्रवासी भारतीय कारोबारी रमी रांगर ब्रिटेन के गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी के तौर पर जुड़े हैं।

प्रवासी भारतीय अर्थशास्त्री लॉर्ड मेघनाद देसाई ने लंदन में ‘पार्लियामेंट स्क्वायर’ पर गांधी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर कोष अर्जित करने के लिए ट्रस्ट की स्थापना की है। देसाई ने एक बयान में कहा, ‘ट्रस्ट अपने कार्य और दृष्टिकोण का विस्तार कर रहा है। प्रतिमा की स्थापना के बावजूद हम ब्रिटेन में महात्मा गांधी के संदेश को प्रसारित करने के लिए अपने मूल्यवान ट्रस्टियों खासकर गोपालकृष्ण गांधी से मार्गदर्शन लेते रहेंगे।’

देसाई ने बताया, ‘रांगर गांधी की प्रतिमा और ट्रस्ट के काम के लिए कोष अर्जित करने की अंतरराष्ट्रीय पहल में मदद करना जारी रखेंगे।’ गोपालकृष्ण गांधी प्रतिमा की योजना की घोषणा के वक्त से ही परियोजना से जुड़े हैं। उन्होंने बताया, ‘यह प्रतिमा विशाल होगी। फिलिप जैकसन ने त्रिआयामी तस्वीर में भावनाओं को दर्शाने के लिए चमत्कारिक कार्य किया है। आने वाले समय में उनके काम के लिए उन्हें जरूर जाना जाएगा।’ परियोजना के लिए एक लाख यूरो का दान देकर रांगर परियोजना के लिए सबसे ज्यादा दान करने वालों में शामिल हो गए हैं।

Trending news