श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 1.5 अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान
Advertisement

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 1.5 अरब रुपये से ज्यादा का नुकसान

श्रीलंका में पिछले 25 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण 1.5 से 2.5 अरब रुपए तक कीमत की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि कम से कम 92 लोगों की जान गयी है। सरकार की ओर से आज जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ के कारण तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। श्रीलंका के वित्त मंत्री रवि करूणानायके ने कहा, ‘संपत्ति को नुकसान का अनुमानित आकलन 1.5 से 2.5 अरब रूपए के बीच है।’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केन्द्र का कहना है कि बाढ़ का स्तर कम हो रहा है और अस्थाई राहत शिविरों में लोगों की संख्या कम हो रही है। केन्द्र के सहायक प्रबंधक प्रदीप कोडिपिल्ली ने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या 92 है।’

कोलंबो: श्रीलंका में पिछले 25 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण 1.5 से 2.5 अरब रुपए तक कीमत की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि कम से कम 92 लोगों की जान गयी है। सरकार की ओर से आज जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ के कारण तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। श्रीलंका के वित्त मंत्री रवि करूणानायके ने कहा, ‘संपत्ति को नुकसान का अनुमानित आकलन 1.5 से 2.5 अरब रूपए के बीच है।’ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केन्द्र का कहना है कि बाढ़ का स्तर कम हो रहा है और अस्थाई राहत शिविरों में लोगों की संख्या कम हो रही है। केन्द्र के सहायक प्रबंधक प्रदीप कोडिपिल्ली ने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या 92 है।’

भूस्खलन प्रभावित अरण्यक क्षेत्र में बचाव और खोज कार्य जारी है। सेना ने बताया कि अभी तक 24 शव मिले हैं। उपाध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित सभी क्षेत्रों को आपात क्षेत्र घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, क्षेत्र में भूमि सुधार के सभी कार्यों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसबीच मौसम विभाग ने और बारिश होने की आशंका जतायी है।

Trending news