सीरिया से लोगों को निकालने की योजना नाकाम, संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों पर लगाया आरोप
Advertisement

सीरिया से लोगों को निकालने की योजना नाकाम, संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों पर लगाया आरोप

सीरिया के अलेप्पो से गंभीर रूप से घायल और बीमार सीरियाई नागरिकों को निकालने की संयुक्त राष्ट्र की पहल के संबंध में होने वाला समझौता नाकाम होने के बाद विश्व संस्था ने इसके लिए सीरिया के सभी पक्षों पर आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया के अलेप्पो से गंभीर रूप से घायल और बीमार सीरियाई नागरिकों को निकालने की संयुक्त राष्ट्र की पहल के संबंध में होने वाला समझौता नाकाम होने के बाद विश्व संस्था ने इसके लिए सीरिया के सभी पक्षों पर आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र की सहायक एजेंसी सीरियन अरब रेड क्रीसेंट, रेड क्रॉस और अन्य चिकित्सा समूहों ने बीमार एवं घायल लोगों के सुरक्षित निकास के प्रयास के तहत कई दिनों तक बातचीत की लेकिन लड़ाई फिर शुरू हो जाने के कारण उनके इस प्रयास पर विराम लग गया। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वयक स्टीफन ओ ब्रायन ने कहा कि बेहद अफसोस की बात है कि किसी भी मरीज या उनके साथ मौजूद परिवार को निकाला नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि लोगों को निकाले जाने का काम विभिन्न कारणों से रूक गया। लोगों को निकालने के लिए पूर्वी अलेप्पो में स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने में भी देरी हुई।

ओ ब्रायन ने बताया कि सशस्त्र समूहों ने लोगों के निकास अभियान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शर्तें लगाईं जबकि सीरियाई सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी शहर के अंदर चिकित्सा एवं अन्य सहायता सामग्री ले जाने की मंजूरी नहीं दी। विद्रोहियों, जिहादियों के विरूद्ध युद्ध में सीरिया के मुख्य सहयोगी रूस ने पिछले सप्ताह पूर्वी अलेप्पो में हमलों में मानवीय विराम की घोषणा की था। गौरतलब है कि पूर्वी अलेप्पो में 250,000 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।

 

Trending news