मेरी यात्रा के बाद भारत के साथ संबंधों में आया सुधार: ओली
Advertisement

मेरी यात्रा के बाद भारत के साथ संबंधों में आया सुधार: ओली

प्रधानमंत्री के पी ओली ने गुरुवार को  कहा कि उनकी पहली भारत यात्रा के बाद भारत के साथ नेपाल के रिश्तों में सुधार के संकेत नजर आए। उन्होंन कहा कि वह नेपाल के उत्तरी पड़ोसी चीन भी गए और अप्रत्याशित सफल यात्रा ने नेपाल के हितों को पूरा किया। नये संविधान के खिलाफ छह माह का अपना आंदोलन मधेसी संगठनों द्वारा समाप्त करने के बाद ओली ने फरवरी में भारत की यात्रा की। संसद को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि उनकी यात्रा से संबंधों को सामान्य बनाने में सफलता मिली और भारत के साथ नाकेबंदी भी समाप्त हुई जिसने नेपाल केा पेट्रोलियम, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित कर दी थी और लोगों को भारी कठिनाइयों में डाल दिया था ।

काठमांडो: प्रधानमंत्री के पी ओली ने गुरुवार को  कहा कि उनकी पहली भारत यात्रा के बाद भारत के साथ नेपाल के रिश्तों में सुधार के संकेत नजर आए। उन्होंन कहा कि वह नेपाल के उत्तरी पड़ोसी चीन भी गए और अप्रत्याशित सफल यात्रा ने नेपाल के हितों को पूरा किया। नये संविधान के खिलाफ छह माह का अपना आंदोलन मधेसी संगठनों द्वारा समाप्त करने के बाद ओली ने फरवरी में भारत की यात्रा की। संसद को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि उनकी यात्रा से संबंधों को सामान्य बनाने में सफलता मिली और भारत के साथ नाकेबंदी भी समाप्त हुई जिसने नेपाल केा पेट्रोलियम, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित कर दी थी और लोगों को भारी कठिनाइयों में डाल दिया था ।

ओली ने कहा कि रिश्ते सुधरने लगे हैं। संविधान विरोधी आंदोलन के दौरान भारत के साथ नेपाल के संबंधों में खटास आ गयी थी। नेपाल ने भारत पर अनाधिकारिक नाकेबंदी कर जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया था। भारत ने बार बार इस दावे का खंडन किया। ओली ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चीन के साथ किया गया व्यापार एवं पारगमन समझौता किसी भी अन्य पड़ोसी के खिलाफ नहीं है और नेपाल को सभी ओर से जमीनों से घिरा होने की वजह से अपने दोनों पड़ोसियों के लिये सीमा बिंदुओं को खोलना चाहिए।

Trending news