शोधकर्ताओं ने बनाया अबतक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु
Advertisement

शोधकर्ताओं ने बनाया अबतक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु

भारतीय मूल के एक शोधकर्ता सहित शोधकर्ताओं ने इंसान द्वारा अबतक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु बनाकर अपने नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं हैं।

लंदन : भारतीय मूल के एक शोधकर्ता सहित शोधकर्ताओं ने इंसान द्वारा अबतक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु बनाकर अपने नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं हैं।

सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कैल्शियम काबरेनेट का एक छोटा गोला बनाया है जो ऑप्टिकल ट्वीजर नाम के उपकरण की सहायता से एक मिनट में 60 करोड़ बार घूमता है।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के प्रोफेसर किशन ढोलकिया , डॉ योशिहिको अरातिया, डॉ माइकल माजिलू ने ऑप्टिकल ट्वीजर की सहायता से चार माइक्रोमीटर व्यास वाले इस कण को निर्वात :वैक्यूम: चैंबर में घुमाया।

गोले पर से जब प्रकाश गुजरता है तो गोले में लगे छोटे कंठे पर प्रकाश का ध्रुवीकरण होता है जिससे उस पर बल पड़ता है। इस प्रकार वह घूमता है। ढोलकिया ने कहा कि टीम के प्रयासों से यह विश्व रिकॉर्ड बना है। यह परिणाम भौतिकी में ‘सूक्ष्म प्रकाश प्रभाव’ को समझने के लिए बड़ी खोज है।

Trending news