श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ में तीन लोग बहे, जारी किया गया अलर्ट
Advertisement

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ में तीन लोग बहे, जारी किया गया अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण श्रीलंका में कम से कम तीन लोग बह गये और अधिकारियों ने एक अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन केन्द्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने बताया, ‘‘देलीओविटा इलाके में तीन लोगों के बह जाने की खबर है।’ उन्होंने बताया कि राहत अभियान जारी है जबकि राहत प्रदान करने के लिए पहाड़ी देश के क्षेत्रों में सेना को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग देश के दक्षिण-पश्चिम केगल्ले जिले में लापता हो गये हैं।

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ में तीन लोग बहे, जारी किया गया अलर्ट

कोलंबो: पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण श्रीलंका में कम से कम तीन लोग बह गये और अधिकारियों ने एक अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन केन्द्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने बताया, ‘‘देलीओविटा इलाके में तीन लोगों के बह जाने की खबर है।’ उन्होंने बताया कि राहत अभियान जारी है जबकि राहत प्रदान करने के लिए पहाड़ी देश के क्षेत्रों में सेना को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग देश के दक्षिण-पश्चिम केगल्ले जिले में लापता हो गये हैं।

कल दिन भर बारिश होती रही और कोलंबो की अधिकतर सड़कों पर बाढ़ का पानी है। इसके अलावा, बाढ़ के कारण कई सड़कें टूट गयी हैं और श्रीलंका रेडक्रास ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है और खराब मौसम के कारण प्रभावित किसी भी व्यक्ति को सहायता प्रदान करने को कहा है। सशस्त्र बलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कम से कम आठ जिलों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने बताया कि कोलंबो के बाहर स्थित कटुनायके में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी। सोमवार सुबह आठ बज कर 30 मिनट से सोमवार सुबह पांच बज कर 30 मिनट तक 260 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी।

 

Trending news