सूडान के कोर्दोफन में संघर्ष, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Advertisement

सूडान के कोर्दोफन में संघर्ष, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

सूडान के पश्चिमी कोर्दोफन इलाके में दो जातीय समुदायों के बीच हुई झड़पों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

कोर्दोफन : सूडान के पश्चिमी कोर्दोफन इलाके में दो जातीय समुदायों के बीच हुई झड़पों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

समुदाय के नेताओं ने बताया कि झड़पें रविवार को शुरू हुईं। दक्षिण सूडान की सीमा से लगे अल कुविक क्षेत्र में प्रभावशाली मिस्सेरिया समुदाय की दो उप जातियों के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है।

मिस्सेरिया के प्रमुख मुख्तार बाबो निमिर ने बताया कि जियोद और अवलद अमरान समूहों के बीच हुए झगड़े में 133 लोगों की मौत हो गई। बाबो को घायलों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें आशंका है कि यह संख्या ‘बहुत ज्यादा’ होगी। एक अन्य कबाइली नेता ने कहा कि अब तक जारी झड़पों में दोनों समूह मशीनगनों का प्रयोग कर रहे हैं।

Trending news