विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में सीरियाई सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 31 की मौत
Advertisement

विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में सीरियाई सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 31 की मौत

विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमोत्तर शहर अरीहा में आज बमबारी कर रहा एक सीरियाई सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 31 लोगों की मौत हो गयी। सीरियन अब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमेन राइट्स ने कहा है कि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने लोग विमान दुर्घटना से मरे और कितने लोगों की जान बमबारी में गयी।

बेरूत : विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमोत्तर शहर अरीहा में आज बमबारी कर रहा एक सीरियाई सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 31 लोगों की मौत हो गयी। सीरियन अब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमेन राइट्स ने कहा है कि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने लोग विमान दुर्घटना से मरे और कितने लोगों की जान बमबारी में गयी।

अब्जर्वेटरी प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा, दो बच्चों समेत कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में पांच की पहचान नहीं हो सकी है।’’ उन्होंने साथ ही बताया कि कम से कम 60 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान सब्जी मंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके बाद एक भीषण धमाका हुआ। मध्य जनवरी में इदलिब में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 35 सरकारी सैनिक मारे गये थे।

 

Trending news