ऑस्ट्रिया : आपस में टकराई ट्रेनें, महिला की मौत, 22 लोग घायल
Advertisement

ऑस्ट्रिया : आपस में टकराई ट्रेनें, महिला की मौत, 22 लोग घायल

मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में रेल हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए है. 

ऑस्ट्रिया रेल हादसे में महिला की मौत, 22 लोग घायल

वियना : मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में बहुत बड़ा रेल हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार, मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में सोमवार की दोपहर 2 रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कई लोग घायल हो गए. घायल लोगों में 3 बच्चे भी हैं. 

  1. रेल हादसे में महिला की माैत, 22 लोग घायल
  2.  हादसे के बाद अनिश्चित समय के लिए रेल सेवा बंद
  3. रेल हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियोबेन के पास निकाल्सडोर्फ में दोपहर के समय दो यात्री रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई. हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

पढ़ें- यूपी में एक और रेल हादसा, कैफियत एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 74 यात्री घायल

अनिश्चित समय के लिए रेल सेवा बंद

इस रेल हादसे के बाद रेल सेवा को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है. रेल हादसा के कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच में प्रशासन जुट गया है. जांच के बाद ही हादसे की वजह का पता चल पाएगा.

Trending news