ताइवान में साउडलर का कहर, भू-स्खलन और बारिश ने तोड़ी कमर
Advertisement

ताइवान में साउडलर का कहर, भू-स्खलन और बारिश ने तोड़ी कमर

चीन की ओर बढ़ रहे सउडलर तूफान ने ताइवान में शनिवार को जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई।

ताइपे: चीन की ओर बढ़ रहे साउडलर तूफान ने ताइवान में शनिवार को जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई।

सुबह के समय पूर्वी तट से टकराने के बाद इसने मध्य ताइवान में भारी तबाही मचाई। इसके चलते ताओयुआन के उत्तरी क्षेत्र में एक सुदूर गांव में भू-स्खलन हुआ। हालांकि यहां के गांव एहतियातन पहले ही खाली करा लिये गये थे।

ताओयुआन के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘गांव में भू-स्खलन हुआ है। लगभग 10 घर इसके मलबे में आधे दफन हो गए हैं। शुक्रवार रात को ही लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा दिया गया था।’ ताइवान में लगभग सात लाख घरों में बिजली चली गई है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है।

तूफान मध्य ताइवान से चीन के फुजियान प्रांत की ओर बढ़ रहा है। वहां पहले ही लगभग डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है। तूफान के मद्देनजर हजारों लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर पहुंचाया गया है। 1300 लोग अस्थाई शिविर में रह रहे हैं।

Trending news